महाराष्ट्र कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, इस नेता को दी गई जिम्मेदारी!

,

   

बालासाहेब थोराट को शनिवार को कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति का पुनर्गठन करते हुए पांच कार्यकारी अध्यक्षों-नितिन राउत, बसवराज एम पाटिल, विश्वजीत कदम,यशोमति चंद्रकांत ठाकुर और मुजफ्फर हुसैन को भी नियुक्त किया।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, एआईसीसी महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में बालासाहेब थोराट की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’

हालांकि गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है पर पार्टी अभी भी उन्हें अपना प्रमुख मानती है। पूर्व अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।