महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस की दुसरी लिस्ट में सिर्फ़ एक मुस्लिम उम्मीदवार!

, ,

   

महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस ने दुसरी लिस्ट जारी की है, सिर्फ़ एक मुस्लिम उम्मीदवार को दिया टिकट

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, कांग्रेस ने महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कराद दक्षिण सीट से लड़ेंगे चुनाव।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में कराड दक्षिन से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का नाम है। लातूर ग्रामीण से दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे धीरज को मिला टिकट है। विलासराव के दोनो बेटे कांग्रेस से चुनाव लडेंगे। पहली लिस्ट में अमित का नाम था।

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर को होगी।

इससे पहले कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वहाण को भोकर से टिकट दिया गया था। वहीं, नितिन राउत को नागपुर उत्तर और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी परिणीति सिंदे सोलापुर सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगी।

बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर लड़ेंगी और बची हुई 38 सीटों पर गठबंधन के और सहयोगी चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में (प्रत्याशियों के) नामों को मंजूरी दिए जाने के बाद उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया।