महाराष्ट्र चुनाव में NCP की सीटें पहले से ज्यादा हुई!

,

   

महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी शिवसेना गठबंधन ने चुनाव जरुर जीती है मगर सीटें कम आई है, लेकिन कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है, एनसीपी ने पहले से अपनी सीटें बढ़ाई है

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, महाराष्ट्र में अगले पांच साल के लिये फिर से भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजे और रुझानों के स्पष्ट होने के बावजूद एक पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरने के इरादे से शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन की ‘‘रोचक संभावना’’ जतायी।

बीजेपी और शिवसेना गठबंधन के आकड़ों पर नज़र
अब तक मिले चुनाव परिणामों एवं रुझानों के मुताबिक 288 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में 63 सीटें जीतने के साथ भाजपा को 105 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। शिवसेना को 56 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, इनमें 44 सीटों पर घोषित परिणाम में वह जीत दर्ज कर चुकी है।

एनसीपी को इतनी सीटें
एनसीपी को 54 सीटें मिलती दिख रही हैं और इनमें 39 पर घोषित नतीजों में उसके प्रत्याशी जीत चुके हैं, जबकि 44 सीटें कांग्रेस के खाते में आने का अनुमान है और इनमें 28 पर घोषित परिणामों में वह जीत चुकी है।

2014 में बीजेपी को मिले थे 122 सीटें
2014 में हुए चुनाव में भाजपा ने 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी, शिवसेना ने 63, कांग्रेस ने 42 और राकांपा ने 41 सीटें जीती थीं। भाजपा और शिवसेना ने तब अलग-अलग चुनाव लड़ा था। शिवसेना राज्य में फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के करीब एक महीने बाद इसका हिस्सा बनी थी।

कांग्रेस की उम्मीदें बढ़ी
पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि चुनाव परिणामों ने एक ‘‘रोचक संभावना’’ दिखायी है, हालांकि वह यह कहने से बचते नजर आये कि महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन में क्या कांग्रेस और राकांपा शिवसेना से हाथ मिलायेंगे, जिसे वह (भाजपा की तुलना में) ‘कम शत्रु’ मानते हैं।