यौन उत्पीड़न मामलें में महेश भट्ट ने अपना जवाब दाखिल किया!

, ,

   

फिल्म निर्देशक और निर्माता महेश भट्ट का नाम इन दिनों खूब विवादों में है। एक तरफ जहां सुशांत सिंह राजपूत केस में उनका नाम लिया जा रहा है।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, उनकी आने वाली फिल्म ‘सड़क 2’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर लोगों ने खूब डिसलाइक किया है। तो वहीं दूसरी ओर इसके साथ ही महेश भट्ट पर आरोप है कि वो एक ऐसी निजी कंपनी का प्रचार कर रहे हैं जिसपर महिलाओं के यौन उत्पीड़न का केस चल रहा है।

 

 

 

 

इस मामले में भट्ट को महिला आयोग की तरफ नोटिस भेजा गया, जिसपर अब उन्होंने जवाब दाखिल किया है।

 

 

दरअसल आईएमजी वेंचर्स नाम की कंपनी ने अपने इवेंट ‘मिस्टर ऐंड मिस ग्लैमर 2020’ में महेश भट्ट सहित उर्वशी रौतेला, ईशा गुप्ता, रणविजय सिंह, मौनी रॉय और प्रिंस नरूला का नाम इस्तेमाल किया।

 

 

अब महिला आयोग इस कंपनी पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रहा है। इसी के चलते इन सभी सेलेब्स को महिला आयोग की तरफ से नोटिस भेजा गया था।

 

महेश भट्ट और उनके होम प्रोडक्शन विशेष फिल्म्स ने तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि महेश भट्ट का आईएमजी वेंचर्स कंपनी के साथ कोई लेना-देना नहीं है। उनका नाम बिना सहमति के कंपनी ने इस्तेमाल किया।