भारत ने मलेशिया से पाम तेल आयात पर रोक लगाई!

   

मलेशिया ने कश्मीर पर धारा 370 हटाने और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बयान देना महंगा पड़ गया है। क्योंकि भारत ने उस पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, भारत ने मलेशिया से पाम तेल के आयात पर रोक लगा दी है। इसके अलावा अब माइक्रो प्रोसेसर और कंप्यूटर पार्ट्स के आयात पर भी रोक लगाने की तैयारी में जुट गया है।

 

आपको बताते जाए कि मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद कश्मीर मुद्दे और नागरिकता कानून को लेकर भारत की तीखी आलोचना करते हुए कहा था कि यह पूरी तरह से अनुचित है।

 

इसके अलावा विवादित इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक को आश्रय देने से भी भारत खफा है।

 

साल 2019 में मलेशिया के पाम तेल का भारत सबसे बड़ा खरीदार था। पिछले साल भारत ने मलेशिया से 40.4 लाख टन पाम तेल खरीदा था, भारत में खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले तेलों में पाम तेल का हिस्सा दो तिहाई है।

 

इंडोनेशिया के बाद मलेशिया दुनिया का दूसरा बड़ा पाम तेल उत्पादक और निर्यातक देश है। लेकिन अब भारत ने पाम तेल की खरीदारी मलेशिया से बंद करने का निर्णय लिया है।

 

भारत ने मलेशिया के बजाय अब इंडोनेशिया पाम ऑयल लेने का निर्णय किया है। हालांकि पिछले हफ्ते मलेशियाई सरकार भारत से सुलह के लिए बातचीत की पहल कर रही थी।