मालेगांव मामला: प्रज्ञा इस महीने में दूसरी बार कोर्ट की सुनवाई के दौरान नहीं होंगी पेश!

, ,

   

मध्यप्रदेश के भोपाल से भाजपा की लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर स्वास्थ्य कारणों के चलते इस हफ्ते होने वाली कोर्ट की सुनवाई में शामिल नहीं हो पाएंगी।

वन इंडिया पर छपी खबर के अनुसार, वह 2008 के मालेगांव विस्फोट केस में आरोपी हैं। 2008 के इस मामले में प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित अन्य आरोपियों को ट्रायल कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेश होने का आदेश दिया गया है।

नए जज पीआर सिंत्रे इस मामले की सुनवाई कर रही एनआईए की विशेष अदालत की अध्यता करेंगे। महामारी के चलते लंबे स्थगन के बाद इस महीने की शुरुआत से ही मामले में ट्रायल कोर्ट ने सुनवाई शुरू की है। कोर्ट ने इस मामले में गवाहों को समन करने का भी फैसला लिया है।

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर, प्रज्ञा ठाकुर, एम्स, भोपाल, कोर्टदिसंबर के शुरु में ही एनआईए की अदालत ने सभी सात आरोपियों को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था।

हालांकि केवल तीन ही आरोपी पेश हुए थे। प्रज्ञा ठाकुर, रमेश उपाध्याय, सुधाकर द्विवेदी और सुधाकर चतुर्वेदी कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए थे। आरोपियों के वकीलों ने इनके कोर्ट में पेश नहीं होने के पीछे की वजह कोविड-19 के कारण अंतरराज्यीय यात्रा पर लगा प्रतिबंध बताया था।

जिसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 19 दिसंबर को समन करने का फैसला लिया था।

लेकिन मुंबई आने से पहले ही प्रज्ञा ठाकुर दिल्ली के एम्स अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए आई थीं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने के लिए कहा।

साभार- वन इंडिया हिन्दी