चुनाव आयोग के 24 घंटे प्रचार पर प्रतिबंध के खिलाफ़ ममता बनर्जी का धरना जारी!

Share

चुनाव आयोग की ओर से 24 घंटे के प्रचार प्रसार पर रोक लगाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठ गई हैं।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, कोलकाता में गांधी मूर्ति के पास ममता बनर्जी धरना कर रही हैं। चुनाव आयोग की यह कार्रवाई ममता बनर्जी के हिन्दू-मुस्लिम वाले बयान पर की गई है।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के प्रचार में ममता बनर्जी ने मुस्लिम वोट को लेकर बयान दिया था।

आठ अप्रैल को हुगली में ममता बनर्जी ने चुनावी जनसभा के दौरान मुस्लिम वोटों को नहीं बटने की बात कही थी। इसी पर चुनाव आयोग ने उनपर प्रचार प्रसार करने से रोक दिया।

ममता बनर्जी 12 अप्रैल रात 8 बजे से 13 अप्रैल रात 8 बजे तक किसी भी चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगी। चुनाव आयोग की इस कार्रवाई के खिलाफ ममता बनर्जी धरना दे रही हैं।

ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर रोक लगने के बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है।

डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा जानती है कि हम चुनाव जीत रहे हैं। इसलिए ममता बनर्जी पर चुनाव आयोग की ओर से कार्रवाई हो रही है।

This post was last modified on April 13, 2021 1:32 pm

Show comments
Published by
hameed