ममता बनर्जी की रैली में विपक्षी नेताओं के शामिल होने से बीजेपी में खलबली!

   

कोलकाता में हुई रैली ने बीजेपी की नींदे उड़ा दी है। ममता बनर्जी की रैली में लगभग 22 दलों के नेताओं ने शिरकत किया। इस रैली में शामिल होने वाले सभी नेता मोदी सरकार और बीजेपी के खिलाफ़ हैं।
ममता बनर्जी ने कोलकाता में विपक्षी राजनीतिक दलों की महारैली को संबोधित किया। इस रैली का उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार को हटाना और विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन दिखाना है।

साल की शुरुआत में विपक्षी एकता का यह पहला मौका है। इस रैली में शामिल होने के लिए कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं। जिसमें पूर्व पीएम देवेगौड़ा, तीन मुख्यमंत्री- चंद्रबाबू नायडू, एचडी कुमारस्वामी और अरविंद केजरीवाल, 6 पूर्व मुख्यमंत्री- अखिलेश यादव, फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, बाबूलाल मरांडी, मायावती (उनके प्रतिनिधि सतीश मिश्रा हिस्सा लेंगे) और गेगांग अपांग और 5 पूर्व केंद्रीय मंत्री- शरद यादव, शरद पवार, यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और राम जेठमलानी हैं। इसके अलावा भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी रैली में पहुंचे हैं।

साभार- ‘अमर उजाला’