बुर्के पर प्रतिबंध की मांग करते हुए योगी के मंत्री ने दिया विवादित बयान!

, ,

   

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के अध्यक्ष रघुराज सिंह ने एक बार फिर से विवादित एवं आपत्तिजनक बयान दिया है।

 

सूूर्या समाचार डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने केंद्र सरकार से बुर्का बैन करने की मांग की हैं और कहां मुस्लिम महिलाएं इसलिए बुर्का पहनती हैं, क्योंकि वह दैत्यों के वंशज हैंं। दैत्यों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैंं।

 

वहीं उन्होंने राहुल गाँधी के डंडे से मारने वाले बयांन पर यह कहा कि जो हमारे प्रधानमंत्री को डंडा से मारेगा हम उसे जूता से मारेंगे।

 

रघुराज सिंह ने एक सामाजिक प्रोग्राम में आये थे जिसमे उन्होंने इस तरीके का भाषण दिया। रघुराज सिंह ने अपने भाषण में यह भी कहा रामायण में सूर्पनखा भी बुर्का पहनी थी और वह इसलिए पहनी थी क्योकि लक्ष्मण जी ने उसका नाक काट दिए थे तो वो अपना चेहरा छुपाने के लिए पहनी थीी।

 

उन्होंने वहां मौजूद लोगो से मोदी और योगी के हिट में हाथ मजबूत करने की अपील की हैंं। उन्होंने यह भी कहा कि अरब देश से बुर्के का सिस्टम निकला है। बुर्के पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। श्रीलंका में बुर्के पर प्रतिबंध लगा हुआ है।