दिल्ली हिंसा के आरोपी कपिल मिश्रा ने हिन्दूओं के लिए क्राउड फंड की मांग की!

, ,

   

नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भड़की हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, हालात अब पूरी तरह सामान्य हैं और लोगों की जीवन पटरी पर लौटने लगी है।

 

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने हिन्दू दंगा पीड़ितों के लिए क्राउड फंडिंग शुरू कर दी है। फंड का लक्ष्य एक करोड़ रुपए रखा गया है और महज 24 घंटे के भीतर 45 लाख रुपए जमा भी हो गए हैं।

 

 

जानकारी के मुातबिक, हिन्दू दंगा पीड़ितों की मदद के लिए बीजेपी नेता कपिल मिश्रा क्राउड फंडिंग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सभी NRI और ग्लोबल हिन्दू वर्ल्ड से पीड़ितों की मदद के लिए चंदा देने की अपील की है।

 

https://twitter.com/KapilMishra_IND/status/1239815053278203906?s=20

 

बीजेपी नेता ने ट्विटर पर Milap.Org नामक एक लिंक भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ’14 परिवार जिनका कोई अपना दंगो में मारा गया, सैकड़ों परिवार जिनकी रोजी रोटी सब नष्ट हुई, 150 से ज्यादा जिन्हें गोली लगी या गंभीर रूप से घायल, मैं सभी NRIs और Global Hindu World से अपील करता हूँ, खुले दिल से मदद कीजिए।’

 

यहां आपको बता दें कि इस फंड का लक्ष्य एक करोड़ रुपए रखा गया है, जबकि 24 घंटे के अंदर 45 लाख रुपए जमा भी हो चुके हैं।

 

दिल्ली दंगा पीड़ितों की मदद के नाम से पनाए गए पेज पर दंगों में मारे गए 14 हिंदुओं का ब्योरा दिया गया है। क्राउड फंडिग के लक्ष्य की जानकारी देते हुए लिखा गया है कि कपिल मिश्रा और उनकी टीम ऐसे परिवारों की मदद के लिए 24 घंटे काम कर रही है।

 

इस फंड रेज का लक्ष्य हर पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये की मदद देना है। बताया गया है कि यह कैंपेन धर्म कोष की ओर से चलाया जा रहा है। यह धार्मिक वॉलेंटियर्स का एक समूह है जो कपिल मिश्रा के साथ काम करती है।

 

https://twitter.com/atti_cus/status/1239817614118944768?s=20

 

गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए थे। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच चल रही है और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।