आलोचना के बाद उन्नाव बलात्कार के आरोपी विधायक को बीजेपी ने पार्टी से निकाला!

,

   

उन्नाव कांड के मुख्य आरोपी व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजना ने निष्काशित कर दिया है। बताया गया कि कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को पार्टी अचानक दिल्ली बुलाया जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्नाव कांड के बाद चौतरफ घिरी भाजपा को यह निर्णय लेना पड़ा।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की सड़क दुर्घटना की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने रायबरेली पहुंच कर जांच में पाया कि पीड़िता की कार से टकराने वाला ट्रक 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहा था।

वहीं स्विफ्ट डिजायर कार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से चल रही थी। दुर्घटना में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी और पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे।