आज नहीं दिखा रमज़ान का चांद। इसलिए इस मुबारक महिने की शुरुआत 7 मई से होगी। मंगलवार से पहला रोजा रखा जायेगा। तरावीह की नमाज़ सोमवार रात से सभी मस्जिदों में नमाज़ ए एशा के बाद पढ़ाई जायेगी। लखनऊ के मशहूर मरकजी चांद कमेटी के चीफ़ खालीद रशीद फिरंगी महली ने अपने फेसबुक पोस्ट पर अधिकारीक ऐलान किया है।
उन्होंने लिखा है कि आज रमज़ान का चांद देखने की कोशिश की गई, लेकिन देश के किसी भी हिस्सों में चांद नहीं देखा गया, या इससे संबंधित कोई सूचना नहीं मिली।
[get_fb]https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=10213911768884573&id=1119580262[/get_fb]
इससे पहले कल यानी शनिवार को सऊदी अरब में भी चांद नहीं देखा जा सका। सऊदी गेजेट के मुताबिक आज चाद देखा गया। होतात में देखा गया। सऊदी अरब में सोमवार से रोजा रखा जायेगा और रविवार से तरावीह की नमाज़ पढ़ाई जायेगी।
[get_fb]https://www.facebook.com/137192489702943/posts/2198807670208071/[/get_fb]
मालूम हो कि, रमजान मुबारक का महीना शुरू होने वाला है। रविवार को 29 का चांद दिख गया तो सोमवार को पहला रोजा रखने की तैयारी है। चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाएगी।
रविवार को चांद की तस्दीक न होने सोमवार को 30 का चांद माना जाएगा। ऐसे में मंगलवार को पहला रोजा रखा जाना लाजिमी है। शहर और देहात की सभी मस्जिदों में तरावीह के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
छतों और मस्जिदों के बाहर टेंट लगाए गए हैं। देर रात तक चलने वाली तरावीह के मद्देनजर मस्जिदों में कूलर, पंखे और पानी के इंतजाम किए गए हैं।