एम एस धोनी ने पीएम मोदी को पत्र के लिए धन्यवाद कहा!

, ,

   

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने शनिवार 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंकाया था। इसके बाद से धोनी को शुभकामना संदेश मिलने का सिलसिला जारी है।

 

नई दुनिया पर छपी खबर के अनुसार, इसी कड़ी में अब प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने एक लंबा पत्र लिखकर धोनी की जमकर सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

इस दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी तारीफ और शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर पर शुक्रिया अदा किया। पीएम मोदी ने इस भावुक पत्र में धोनी की उपलब्धियों को सराहा।

 

सैन्य बलों के प्रति उनके प्यार को सराहा और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि अब धोनी रांची में परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकेंगे।

 

https://twitter.com/msdhoni/status/1296362680580636672?s=20

धोनी ने पीएम मोदी द्वारा भेजा गया पत्र शेयर करते हुए लिखा, ‘एक कलाकार, सैनिक और खिलाड़ी को प्रशंसा की कामना होती है। वे चाहते हैं कि उनकी मेहनत और बलिदान को सभी पहचानें। शुक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपकी ओर से मिली प्रशंसा और शुभकामनाओं के लिए।’

 

इससे पहले पीएम मोदी ने धोनी को भेजे पत्र में लिखा, आपमें नए भारत यानी न्यू इंडिया की आत्मा झलकती है। नए भारत में युवाओं की नियति उनके परिवार का नाम तय नहीं करता है, बल्कि वे खुद नाम और मुकाम बनाते हैं।

 

15 अगस्त को आपने अपने सरल अंदाज में एक छोटा वीडियो साझा किया जो पूरे देश में एक लंबी और जुनूनी बहस के लिए काफी था।’

 

पीएम मोदी ने लिखा, ‘आपके संन्यास के फैसले से 130 करोड़ भारतीय निराश हैं, लेकिन साथ ही जो आपने पिछले डेढ़ दशक में भारत के लिए किया उसके लिए देशवासी आपके आभारी भी हैं। आपके करियर को देखने का एक तरीका आंकड़ों के चश्मे से भी देखने का है।

 

आप भारतीय क्रिकेट के सबसे कामयाब कप्तानों में शामिल हैं। भारत को दुनिया में चोटी की टीम बनाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। क्रिकेट के इतिहास में आपका नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में, सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में और नि:संदेह सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में शामिल किया जाएगा।’

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘मुश्किल हालात में आप पर निर्भरता और मैच फिनिश करने का आपका स्टाइल, खास तौर पर 2011 वर्ल्ड कप फाइनल, पीढ़ियों तक लोगों को याद रहेगा, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का नाम सिर्फ उनके करियर के आंकड़ों के लिए याद नहीं किया जाएगा और न ही किसी इकलौते मैच को जीतने में उनकी भूमिका के लिए जाना जाएगा।

 

आपको सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में देखना अन्याय होगा। आपको देखने का सही तरीका एक फिनॉमिना यानी अपने आप में एक घटना है!’