कोविड-19 मामले में 51 हजार से ज्यादा मामलों के साथ बुहान से आगे निकला मुम्बई!

, ,

   

लॉकडाउन में ढील के बीच भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख 76 हजार को पार कर गई है।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, राहत देने वाली बात यह है कि देश में कोरोना के एक्टिव मामलों से ज्यादा संख्या स्वस्थ हो चुके लोगों की है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,33,632 है, जबकि स्वस्थ हुए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1,35,205 हो गया है।

 

इस तरह स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 50 फीसद से उपर पहुंच गई है।

 

वहीं, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई 51 हजार से अधिक मामलों के साथ चीन के बुहान से आगे निकल गई है। वुहान में ही कोरोना वायरस पहली बार सामने आया था।

 

कोरोना वायरस के मामले में मुंबई चीन के वुहान से भी आगे निकल गई है। वुहान में कोरोना वायरस के 50 हजार मामले रेकॉर्ड किए गए थे जबकि मुंबई में कोरोना के केस 51 हजार के पार हो चुके हैं।

 

असम में आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना वायरस के 42 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,092 हो गई है।

 

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 448 हो गई है। इसमें 187 सक्रिय मामले है और 245 लोग ठीक हो चुके हैं। अबतक 5 लोगों की मौत हुई हैं।

 

24 घंटे के दौरान आंध्र प्रदेश में कोरोना के 136 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 4,126 हो गई है।

 

साभार- जाागरणडॉट कॉम