जॉर्ज फ्लॉड हत्या: चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ मर्डर का केस दर्ज

, , ,

   

अमेरिका में हुई हिंसा में अब नया मोड़ आया है। अधिकारियों ने बुधवार को उन सभी चार अधिकारियों के खिलाफ हत्या के आरोप लगाए, जिन्होंने जॉर्ज फ़्लॉइड के हत्या में शामिल थे।

 

बुधवार को जारी आपराधिक शिकायतों के अनुसार सभी को 40 साल की जेल की सजा का सामना करना पड़ेगा। लेकिन लगभग 10 दिनों के देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए गिरफ्तारियां बहुत कम हुईं।

 

थर्ड-डिग्री हत्या का आरोप

डेरेक चाउविन, 44 वर्षीय श्वेत अधिकारी, जिन्होंने फ्लॉयड की गर्दन को लगभग नौ मिनट तक दबाया गयाा था।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, जॉर्ज फ्लॉएड की गर्दन पर घुटना रखने वाला मिनीपोलिस पुलिस विभाग का अफसर गिरफ्तारी में शामिल चार पुलिस अधिकारियों में से सबसे अधिक अनुभवी था। अफसर को बहादुरी के लिए कई मेडल मिले थे और उसके खिलाफ 17  शिकायतें भी थी। डेरेक चाउविन और अन्य अधिकारियों के बारे में बुधवार कोजानकारी सामने आई।

 

चाउविन को थर्ड-डिग्री हत्या और दूसरी डिग्री की हत्या के आरोप में और तीन अन्य अधिकारियों को निकाल दिया गया है। चाउविन के पास 19 साल का अनुभव था। शुरुआत में उसे एक कुक के रूप में प्रशिक्षित किया गया था और सेना में एक सैन्य पुलिस अधिकारी के रूप में काम किया था। इसके अलावा हमोंग स्पीकर ताऊ थाउ के पास 11 साल का अनुभव था। उसके करियर की शुरुआत सामुदायिक सेवा अधिकारी के रूप में हुई और उसके खिलाफ छह शिकायतें थीं।

 

दो अधिकारी विभाग में काफी नए थे

 

अन्य दो अधिकारी विभाग में काफी नए थे, जिसमें थॉमस लेन, एक जुवेनाइल डिटेंशन का गर्ड था। उसने सोमाली शरणार्थियों के साथ स्वयंसेवक के तौर पर काम किया था। वहीं जे अलेक्जेंडर कुएंग ने अपने कॉलेज परिसर और एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर गश्त करके अपनी शुरुआत की।

 

रिकॉर्ड बताते हैं कि 44 वर्षीय चाउविन 1990 के दशक के अंत में सेना में एक सैन्य पुलिस अधिकारी के रूप में सेना उसने जॉर्जिया, फोर्ट बेनिंग और जर्मनी में सेवा दी। 2001 में चाउविन मिनियापोलिस का पुलिस अधिकारी बना। 2007 मे उसके खिलाफ एक महिला को ओवर स्पीडिंग के आरोप में रोकने के बाद कार से खींचने का आरोप लगा।

 

रिपोर्ट के अनुसार चाउविन को बहादुरी के लिए मेडल भी मिले हैं। 2006 में उसे एक बार मेडल मिला। इस दौरान वह पुलिस टीम का हिस्सा था, जिसने एक संदिग्ध चाकूबाज पर गोली चला दी थी।

 

संदिग्ध व्यक्ति ने इनपर बंदूक तान दिया था। इसके अलाव 2008 में उसे तब सम्मान मिला जब 2008 में एक घरेलू हिंसा की घटना में बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और एक संदिग्ध को गोली मार दी।

 

2008 में उसने और उसके साथी ने पिस्तौल लेकर भाग रहे सख्स से निपटने के लिए सम्मान मिला। 2009 में ऑफ-ड्यूटी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हुए मिनियापोलिस नाइट क्लब में एक बदमाश गिरोह के सदस्यों को अकेले ही गिरफ्तार करने के लिए सम्मान मिला था।