नोर्वे में इस्लाम विरोधी प्रदर्शन, इस्लाम के खिलाफ़ बयानबाजी!

, ,

   

स्वीडन में इस्लाम विरोध हिंसक प्रदर्शनों के बाद अब नार्वे में भी दंगे भड़क गए हैं। नार्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार को कई इस्लाम विरोधी हिंसक प्रदर्शन शुरू हुए।

 

बताया जा रहा है कि ओस्लो की सड़कों पर दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के मुताबिक इन प्रदर्शनों का आयोजन नार्वे के धुर दक्षिणपंथी संगठन स्‍टॉप इस्‍लामाइजेशन ऑफ नार्वे (SIAN) ने किया था।

 

https://twitter.com/Ronnie62597744/status/1299884939865923586?s=20

 

ये सभी दक्षिणपंथी ओस्‍लो में संसद की बिल्डिंग के बाहर जमा हुए और इस्‍लामी विचारधारा के ख‍िलाफ जमकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। स्‍टॉप इस्‍लामाइजेशन ऑफ नार्वे के नेता लार्स थोर्सन ने इस दौरान अपने भाषण में कई इस्‍लाम विरोधी बयान दिए।

 

 

विरोध प्रदर्शन को रोकने में लिए पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा। दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इतना उग्र था कि उन्होंने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट भी तोड़ दिए बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन के बीच एक व्‍यक्ति घायल हो गया है।

 

 

गौरतलब है कि नार्वे में इस्लाम विरोधी प्रदर्शनों से पहले दंगे की आग में स्वीडन भी झुलस चुका है।

 

स्वीडन में एक दिन पहले शुक्रवार को सैकड़ों लोग दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सड़कों पर उतर आए, जिससे दंगे पैदा हो गए थे। नाराज लोगों ने आक्रामक विरोध प्रदर्शन किया। यहां सड़कों पर टायर जलाए गए और पूरा शहर धुआं ही धुआं हो गया।