फ्लाइट पकड़ कर मुस्लिम युवक हिन्दू लड़की दोस्त से मिलने यूपी पहुंचा, पुलिस ने हिरासत में लिया!

, ,

   

बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर हिंदू लड़की से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी पहुंचे एक मुस्लिम लड़के को पीटे जाने का मामला सामने आया है।

टाइम्स नाउ हिन्दी डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इस मुस्लिम युवक की हिंदू लड़की से दोस्ती ऑनलाइन हुई थी। लड़की के परिवार वालों को इस बात की जानकारी होने पर उन्होंने लड़के को पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

रात में युवक पुलिस हिरासत में रहा। वहीं, स्थानीय दक्षिणपंथी संगठन ने युवक पर ‘लव जिहाद’ कानून के तहत कार्रवाई करने का दबाव बनाया।

शिकायत पर पुलिस रविवार शाम युवक को हिरासत में लेकर गई और अगले दिन निजी मुचलके पर उसे छोड़ दिया। मुस्लिम युवक बेंगलुरु में इंजीनियर है।

पिछले साल अप्रैल में उसकी किशोर लड़की के साथ ऑनलाइन बातचीत शुरू हुई। लड़की के जन्मदिन के मौके पर वह उससे मिलना चाहता था। इसलिए वह बेंगलुरू से फ्लाइट पकड़कर उससे मिलने के लिए लखनऊ पहुंचा।

युवक अपने साथ उपहार-एक खिलौना, चॉकलेट और मिठाइयां लेकर आया था। लखनऊ से वह लड़की के घर के लिए रवाना हुआ। युवक जब लड़की के घर पहुंचा तो उसने परिवार वालों को अपना नाम बताया। थोड़ी देर में वहां आस-पड़ोस के लोग जुट गए।

जानकारी होने पर स्थानीय दक्षिणपंथी संगठन के लोग भी आ गए। इसके बाद इन लोगों ने लड़के की पिटाई की। इनमें से एक ने 112 पर पुलिस को फोन किया।

दक्षिणपंथी संगठन के लोगों ने पुलिस से युवक के खिलाफ ‘जबरन धर्मपरिवर्तन’ के आरोप में मामला दर्ज करने पर जोर दिया।

मुस्लिम युवक बेंगलुरु में इंजीनियर है। पिछले साल अप्रैल में उसकी किशोर लड़की के साथ ऑनलाइन बातचीत शुरू हुई। लड़की के जन्मदिन के मौके पर वह उससे मिलना चाहता था।

इसलिए वह बेंगलुरू से फ्लाइट पकड़कर उससे मिलने के लिए लखनऊ पहुंचा। युवक अपने साथ उपहार-एक खिलौना, चॉकलेट और मिठाइयां लेकर आया था।

लखनऊ से वह लड़की के घर के लिए रवाना हुआ। युवक जब लड़की के घर पहुंचा तो उसने परिवार वालों को अपना नाम बताया।

थोड़ी देर में वहां आस-पड़ोस के लोग जुट गए। जानकारी होने पर स्थानीय दक्षिणपंथी संगठन के लोग भी आ गए। इसके बाद इन लोगों ने लड़के की पिटाई की। इनमें से एक ने 112 पर पुलिस को फोन किया।

सदर कोतवाली के एसएचओ सुनील कुमार ने टीओआई को बताया, ‘युवक को जब पुलिस स्टेशन लाया गया तो उसके पास, करीब 1500 रुपए और बेंगलुरु से लखनऊ का एक एयर टिकट था।

लड़के ने बताया कि वह देवरिया का रहने वाला है और बेंगलुरु में काम करता है। वह लड़की से मिलने के लिए यहां आया था।’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यहां पहुंचने पर उसे हिरासत में लिया गया क्योंकि लड़की के परिजनों ने उससे खतरे की आशंका जताई।

हालांकि परिजन लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना नहीं चाहते। पुलिस अधिकारी का कहना है कि दक्षिणपंथी संगठन चाहता था कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज हो।

साभार- टाइम्स नाउ हिन्दी डॉट कॉम