भारत में मुस्लिम सबसे ज्यादा सुरक्षित है- शाहनवाज़ हुसैन

,

   

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, सपा, बसपा व कांग्रेस के द्वारा पैदा की गई स्थिति के चलते सोनभद्र में हालात पैदा हुए। योगी सरकार ने उस घटना का पटाक्षेप कर दिया है। सीएम खुद पीड़ितों के पास पहुंचे थे। उन्होंने मुआवजे की राशि बढ़ा दी है। आवास, पेंशन आदि सुविधाएं भी दी जाएगी। इसलिए इस मामले में अब कोई दल राजनीति न करे तो अच्छा होगा।

भास्कर डॉट कॉम के अनुसार, शाहनवाज हुसैन रविवार को अपने ममेरे भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए अलीगढ़ पहुंचे थे। सोमवार को सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अपनी जमीन खो चुकी है। सोनभद्र के जमीन विवाद के बहाने अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है।

इसलिए प्रियंका ने आदिवासियों से प्रेम नहीं दिखाया, बल्कि पार्टी को बढ़ाया है। लेकिन उन्हें ये पता होना चाहिए कि, योगी जी कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं कर सकते। जो लोग घटना में शामिल थे, वो पकडे गए हैं।

इस दौरान शाहनवाज विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधने से नहीं चूके। कहा कि, लोकसभा चुनाव में भ्रष्टाचारी एकजुट हो गए, मगर भाजपा का कुछ नहीं बिगाड़ सकें।

भाजपा को हराना नामुमकिन है। यूपी में लोकसभा चुनाव में जनता ने संदेश भी दे दिया। कांग्रेस की जब देश में 400 सीटें आती थीं, पूरी शक्ति और साधन से मजबूत थी तब उसने मुस्लिमों का भला नहीं किया तो अब बैशाखी पर पहुंचने पर वो मुस्लिमों का क्या भला करेगी?

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दावा कि, भारत में मुस्लिम सबसे अधिक सुरक्षित है। बिहार में हुई मॉब लिंचिंग पर कहा कि कुछ एक मारपीट की घटना को मॉब लिंचिंग कहना गलत है।

शाहनवाज हुसैन ने सपा नेता और रामपुर से सांसद आजम खां पर भी निशाना साधा। कहा, भूमाफिया का टैग लगने पर आजम कह रहे हैं कि अपने पूर्वजों की गलती को हम भुगत रहे हैं। यदि आजम के पूर्वज पाक चले जाते तो अल्ताफ हुसैन की तरह उन्हें भी इंग्लैंड में रहना पड़ता। पाक में अधिकार नहीं मिलता।