आंध्र प्रदेश में रहस्यमयी बीमारी से हडकंप!

, , ,

   

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के कुछ गांवों में रहस्यमयी बीमारी के मामले सामने आए हैं।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, बीमार पड़ रहे लोगों को इलुरु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने स्थिति की जानकारी और निगरानी के लिए अधिकारियों को इलुरु के लिए रवाना किया है। मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा भी की।

इंडिया डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के पुल्ला गांव में रहस्यमय बीमारी के मामले बुधवार सुबह 9 बजे तक बढ़कर 29 हो गए। हालांकि, इनमें सक्रिय मामले केवल छह थे।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम गोदावरी जिले के संयुक्त कलेक्टर हिमांशु शुक्ला ने आईएएनएस से कहा, आधी रात के बाद से कोई नया मामला नहीं है।

इस रहस्यमयी बीमारी की चपेट में आए 23 लोगों को अबतक डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसी सिलसिले में पुला, भीमाडोलु और एलुरु के अस्पतालों में लगभग 100 बेड की व्यवस्था की गई है।