नागपुर : दहेज प्रताड़ना मामले में तीन गिरफ्तार

,

   

नागपुर शहर की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता महिला सुप्रीम कोर्ट के जज की बेटी है।

उन्होंने कहा कि महिला के ससुर, सास और उसके पति के चाचा को शुक्रवार को आईपीसी की धारा 498 (ए) (दहेज के लिए उत्पीड़न) के तहत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


अधिकारी ने कहा कि उसका पति और एक अन्य रिश्तेदार फरार है।