UN से सैयद अकबरुद्दीन की इमोशनल विदाई, पाकिस्तान को कई बार किया चारों खाने चित

,

   

संयुक्त राष्ट्र संघ में देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने के अलावा अपने वाक्चातुर्य से अन्य देशों का ध्यान आकर्षित करने वाले भारत के स्थाई प्रतिनिधि रहे सैयद अकबरुद्दीन गुरुवार को रिटायर हो गए। खास करके संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों पर पाक प्रतिनिधियों की बोलती बंद करने में माहिर थे अकबरुद्दीन।

1985 बैच के आईएफएस( इंडियन फॉरेन सर्विस) अधिकारी सैयद अकबरुद्दीन 2016 से संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थाई प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। सैयाद अकबरुद्दीन के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थाई प्रतिनिधि के तौर पर अब टीएस तिरुमूर्ति नियुक्त हुए हैं, जो वर्तमान में विदेश मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

सैयद अकबरुद्दीन ने अपनी विदाई के दौरान भी कोरोना नियंत्रण में उपयोगी एक बेहतर सुझाव देने की कोशिश की। वे वीडियो कॉल के जरिए संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य सचिव आंटोनियो गुटेरस को भारतीय परंपरा के मुताबिक नमस्कार कर अपनी ड्यूटी से हट गए। उन्होंने नमस्कार करने का वक्त आ चुका है कहते हुए वीडियो कांफ्रेस के जरिए गुटेरस को नमस्कार करने से जुड़ा एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है।

ड्यूटी से हटने से पहले उन्होंने गुटेरस से एक अनुरोध किया। भारतीय परंपरा के मुताबिक जब हम किसी से मिलते हैं या किसी से विदाई लेते हैं तो उस वक्त हेलो या शेख हैंड नहीं बल्कि नमस्ते कहते हैं। इसीलिए मैं भी अब नमस्ते कहना चाह रहा हूं। इसपर गुटेरस ने भी मुस्कुराते हुए नमस्ते कहा।