कोविड-19: मलेशिया में समान्य से 10 गुणा ज्यादा संक्रामक वायरस मिला!

, , ,

   

कोरोना वायरस को लेकर मलेशिया से चिंता करने वाली खबर आ रही है। मलेशिया के स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि उन्हें कोरोना का सामान्य से 10 गुना ज्यादा संक्रामक वायरस मिला है।

 

नवोदय टाइम्स पर छपी खबर के अनुसार, यह म्यूटेशन D 614G के नाम से जाना जाता है। यह अमेरिका और यूरोपीय देशो में भी देखा गया है।

 

जम्मू-कश्मीर में उप-राज्यपाल चुनाव से पहले बनाएंगे नई सरकार, होंगे सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल। बता दें हाल में एक मलेशियाई रेस्टोरेंट के मालिक के हाल में भारत से लौटने के बाद पाया गया है।

 

इस मालिक ने 14 दिन का क्वारंटाइन पीरियड भी तोड़ा था। जिसके लिए इसे 6 महीने की सजा और जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा इसी तरह का वायरस फिलीपींस से लौटे एक 45 लोगों के समूह में से 3 लोगों को भी यह टाइप पाया गया है।

 

कोरोना के इस टाइप ने दुनिया के आगे नई चिंता खड़ी कर दी है। यह सामान्य से 10 गुना ज्यादा तेज होने के कारण फिलहाल जो वैक्सीन बन रही है उनके भी कम कारगर होने की आशंका है।

 

इस वायरस पर अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इसके आने से कोरोना का प्रसार तेजी से हो सकता है।

 

बता दें मलेशिया के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि कोरोना के इस नए म्यूटेशन के कारण दुनिया में वैक्सीन पर चल रहा काम फेल हो सकता है।

 

क्योंकि यह तकनीक रुप से सामान्य कोरोना वायरस से काफी तेज है इसलिए इसके खतरे और ज्यादा हैं।