नया गूगल क्रोम का नया अपडेट, जानिए क्या है खास!

,

   

इंटरनेट इस्तेमाल करने वाला हर एक शख्स गूगल से परिचित होगा। आमतौर पर गूगल सर्च पर सभी जरूरी चीजों की जानकारी मौजूद होती है।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर, यही वजह है कि भारत में गूगल को गूगल बाबा के नाम से जाना जाता है। लेकिन जल्द ही आपका गूगल बदलने जा रहा है।

दरअसल गूगल की तरफ से गूगल ऐप ब्राउजर के इन-ऐप ब्राउजर के लिए नए लेआउट की टेस्टिंग की जा रही है। गूगल के नए लेआउट के ब्राउजर में बॉटम बार का ऑप्शन दिया गया है। यह मौजूदा वक्त में एंड्राइड बीटा वर्जन पर उपलब्ध है।

हालांकि इस फीचर को कब रोलआउट किया जाएगा। फिलहाल इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई ऑशिफियल बयान नहीं जारी किया गया है।

AndroidPolice की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल के नए बॉटम बार से सर्चिंग आसान हो जाएगी। साथ ही इसे बड़ी स्क्रीन डिस्प्ले पर देखा जा सकेगा।

नए बॉटम बार में पुराने तरह का नेविगेशखन फारवर्ड और बैकवर्ड शार्टकट मिलेगा। साथ ही एक बार में एक शार्टकट दिया जाएगा।

गूगल पेज पर मौजूद थ्री डॉट पर टैप करेंगे, तो आपको एक शार्टकट पेज मिल जाएगा, जिसे क्रोम ब्राउजर पर क्लिक करना होगा. इसके बाद कंटेंट और ब्राउजर सेटिंग पेज दिखेगा। यहां आप अपना फीडबैक शेयर कर सकते हैं।

इसके अलावा गूगल की तरफ से हाल ही में कैलेंडर यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया गया है।

नए अपडेट में कुछ छोटे और अहम बदलाव नजर आएंगे। टॉप नेविगेशन बार में सर्च बटन को रिलोकेट किया जा सकेगा।

आप अपकमिंग इवेंट के शार्टकरट को सर्च बटन से हासिल कर सकते हैं। यह अपडेट एंड्राइड प्लेटफॉर्म के कैलेंडर ऐप में मौजूद रहेगा, जो जल्द आईफोन यूजर के लिए उपलब्ध रहेगा।