न्यूजीलैंड में एक बार फिर से कोविड-19 का डर!

, ,

   

न्यूजीलैंड में कोरोना महामारी का असर दोबारा देखने को मिल रहा है। यहां दूसरी दफा कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर है, इसे देखते हुए लोकसभा चुनाव को चार हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसकी घोषणा न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जशिंदा अर्डेन ने की है। न्यूजीलैंड में अब 17 अक्टूबर के बाद ही लोकसभा चुनाव हो सकेंगे।

 

हालांकि पीएम अर्डेन ने इससे आगे चुनाव की तारीख बढ़ाने की संभावना से मना कर दिया।

 

देश में कोरोना वायरस के दोबारा संक्रमण के बाद चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

 

एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में अर्डेन ने कहा है कि, 17 अक्टूबर तक पार्टियों को अपनी तैयारी करने का अच्छा समय मिल जाएगा। न्यूजीलैंड में 19 सितंबर को आम चुनाव की तारीख निर्धारित की थी।

 

ऑकलैंड में कोरोना के मामले मिलने के बाद पीएम मोदी के सामने चुनाव की तारीख टालने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं था।इससे पहले 102 दिन तक न्यूजीलैंड में कोरोना का कोई केस नहीं मिला था।

 

यहां तक कि पीएम अर्डेन ने कोरोना से मुक्त होने का ऐलान भी कर दिया था, किन्तु महामारी का दौर दूसरी बार यहां लौट गया है। जिसके चलते चुनाव टाल दिए गए हैं।