खेल जगत में बड़ी कामयाबी, नीता अम्बानी को बड़ी उपलब्धि!

, ,

   

भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीता को 2020 की 10 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में रखा है।

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, रिपोर्ट्स के अनुसार स्पोर्ट्स बिजनेस नेटवर्क iSportconnect ने 2020 के लिए अपनी ‘इंन्फ्लुएंशिल वूमन इन स्पोर्ट’ सूजी जारी करते हुए कहा, ‘शॉर्टलिस्ट की गई सूची से हमारे विशेषज्ञों के पैनल से राय मिलने के बाद टॉस 10 को चुना गया है।

 

बता दें कि इस लिस्ट में नीता को टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स के साथ इन 10 महिलाओं की सूची में जगह दी गई है।

 

जानकारी के लिए हम बता दें कि पैनल ने कहा, ‘नीता ने IPL इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का नेतृत्व किया है।

 

इसके साथ ही उन्होंने देश के कई खेल परियोजनाओं में शामिल रही हैं। ‘ iSportconnect ने कहा कि मेन शॉर्टलिस्ट की गई सूची में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज के नाम भी शामिल थे, लेकिन उन्हें टॉप 10 में जगह नहीं मिलीी।