कर्नाटक में ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी यदुरप्पा की सरकार- कुमारस्वामी

,

   

राजनीति छोड़ने की अटकलों के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने राज्य में भाजपा सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मांड्या में जेडीएस के कार्यकर्ताओं से कहा ‘चुनाव के लिए तैयार रहें। बहुत जल्द राज्य में चुनाव होगा।

चुनाव 17 सीटों (अयोग्य विधायकों के सीटों) पर हो सकता है। ये भी संभव है कि चुनाव पूरे 224 सीटों पर हो। मुझे यकीन है कि यह कर्नाटक सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा ‘कोई गठबंधन नहीं होगा। हमें अब किसी भी गठबंधन की जरूरत नहीं है। मुझे शक्ति की आवश्यकता नहीं है, मुझे आपके प्यार की आवश्यकता है।’ इससे पहले उन्होंने शनिवार को कहा था की वे राजनीति से अलग होने के बारे में सोच रहे हैं।

कुमारस्वामी ने जुलाई में विश्वास मत साबित नहीं करने के बाद 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद से तत्कालीन अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने 17 बागी विधायकों को (14 कांग्रेस और तीन जेडीएस) अयोग्य ठहराया था। इसके बाद विधायकों को अपने संबंधित दलों से निष्कासित कर दिया गया था। उनके इस्तीफे के बाद येदियुरप्पा ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

विश्वास मत के दौरान भी कुमारस्वामी ने कहा था कि वे दुर्घटनावश राजनीति में आए और फिर मुख्यमंत्री बन गए क्योंकि उन्हें कांग्रेस द्वारा उस समय पद की पेशकश की गई थी। वह मई 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद राजनीति से दूर होने का मन बना लिए थे।

बता दें कि जेडीएस ने कांग्रेस के साथ 2018 के विधानसभा चुनावों में हाथ मिलाया था और लोकसभा चुनाव भी साथ लड़ा था और वह सिर्फ एक सीट पर सिमट गई थी। यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा भी तुमकुरु लोकसभा सीट से चुनाव हार गए थे। इस प्रज्वल रेवन्ना हैं हसन सीट से जीते थे।