ओडिशा: 10 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

,

   

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 10 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में एक स्कूल शिक्षक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक सोमवार की रात धर्मशाला क्षेत्र के एक गांव में लड़के को उसके घर पर निजी ट्यूशन दे रहा था।

पुलिस के अनुसार जब उसके माता-पिता मौजूद नहीं थे, तो शिक्षक ने कथित तौर पर लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और बच्चे को कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी।


धर्मशाला पुलिस थाने के निरीक्षक सरोज साहू ने कहा कि लड़के ने घर लौटने पर अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसकी मां ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई।

साहू ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी और उत्तरजीवी दोनों का मेडिकल परीक्षण किया गया।

साहू ने कहा कि शिक्षक को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।