ओडिशा में बीमार मां के पेन्शन निकालने के लिए बैंक ले जाने पर हुई मजबूर!

, ,

   

सोशल मीडिया पर आएदिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें कुछ फनी वीडियो होते हैं, तो कुछ वीडियो दिल को झजकोर कर रख देते हैं।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, वहीं ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक महिला अपनी 100 साल की मां को चारपाई सहित घसीटते हुए पैंशन की वेरिफिकेशन के लिए बैंक ले जा रही है। ताकि उसे 500 रूपये मिल सकें।

 

 

यह मामला ओडिशा के नौपारा जिले का है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 60 साल की पूंजीमति देई अपनी मां को चारपाई पर सुलाकर चारपाई को घसीटते हुए बैंक लेकर जा रही है।

 

महिला जनधन खाते में आई पेंशन को निकलवाना चाहती थी। जिसपर महिला का दावा है कि बैंक मैनेजर ने उनकी मां को फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए उन्हें बैंक में आने के लिए कहा था।

 

देई का कहना है कि उनकी मां चारपाई से उठ नहीं सकती हैं। इस कारण उन्हें ऐसे ले जाने के सिवा कोई दूसरा चारा नजर नहीं आया। देई ने बताया कि मां को ऐसे बैंक ले जाने के बाज मैंनेजर ने उन्हें पैंशन के रूपये दे दिए हैं।

 

वीडियो के वायरल होते ही लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। और कुछ लोग कॉमेंट करके अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि शर्म आनी चाहिए ग्रामीणों को बेसहारो को सहायता तो कमसे कम किया होता।

 

फिर भी एक बेटी अपनी मां को किसी भी हालात में नही छोड़ सकती , उनकी बेटी को मेरा सलाम। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि वीडियो बना रहे थे। इनकी मदद नही कर सकते थे। यह है हमारे देश की हालात।