तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ़ सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला!

,

   

लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि पेट्रोल-डीजल पर 12 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर मोदी सरकार ने 18 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त वसूले हैं।

 

वहीं सोनिया गांधी ने कहा एक तरफ कोविड 19 की जंग और दूसरी तरफ महंगे पेट्रोल-डीजल की मार ने देश की जनता का जीना मुश्किल कर दिया है।

 

लॉकडाउन के बाद मोदी सरकार ने 22 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई हैं।