विरोध प्रदर्शन के बीच सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने मनाया लोहड़ी!

, ,

   

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में किसानों ने लोहड़ी पर्व के मौके पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए तीनों कानूनों की प्रतियां जलाईं। रुद्रपुर में तराई किसान संगठन की ओर से किसानों ने लोहड़ी पर्व पर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, गल्ला मंडी में सभा के आयोजन के बाद गांधी पार्क तक जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों किसान शामिल रहे।

रुद्रपुर में कृषि कानूनों के खिलाफ निकाले गए जुलूस में किसानों ने काले झंडे भी दिखाये। जुलूस से पहले रुद्रपुर में कृषि कानूनों के खिलाफ सभा का आयोजन किया गया।

जसपुर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कृषि कानूनों की प्रतियां फूंक कर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर लोहड़ी पर्व पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं गईं।

कृषि कानून को रद्द करने और दिल्ली जा रहे किसानों के समर्थन में नारे लगाए।

लोहड़ी के पर्व पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की और कहा कि जब तक ये तीन कानून वापस नहीं लिए जाते आंदोलन खत्म नहीं होगा।