इस वक्त दो भारत है, एक घर में योग कर रहा है जबकि दुसरा घर पहुंचे के लिए कोशिश कर रहा- कपिल सिब्बल

,

   

कपिल सिब्बल ने लिखा, ‘दो भारत हैं। एक जो घर पर है- योग कर रहा है, रामायण देख रहा है और अंताक्षरी खेल रहा है। जबकि दूसरा भारत घर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। जो कि बिना खाने के है, बिना शेल्टर के है और बिना किसी सहायता के है।

 

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के कारण लॉकडाउन लागू किया गया है।  21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने को कहा गया है, लेकिन इस बीच दिहाड़ी मजदूरों को कई तरह की दिक्कतें आ रही हैंं।

 

 

इस मसले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। सिब्बल ने अपने ट्विटर पर भारत की दो तस्वीरों को पेश किया और मौजूदा हालात को बयान किया।

 

“कपिल सिब्बल ने लिखा, ‘दो भारत हैं। एक जो घर पर है- योग कर रहा है, रामायण देख रहा है और अंताक्षरी खेल रहा है। जबकि दूसरा भारत घर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। जो कि बिना खाने के है, बिना शेल्टर के है और बिना किसी सहायता के है।”

 

कपिल सिब्बल से पहले पी. चिदंबरम, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी इस मसले पर मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

 

गौरतलब है कि बीते दिनों जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लॉकडाउन का ऐलान किया गया था, तब दिहाड़ी मजदूरों में अचानक भगदड़ का माहौल बन गया था।

 

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अलग-अलग इलाकों में प्रवासी मजदूर अपने घर वापस जाने के लिए सड़कों पर थे।