रजा अकादमी ने महाराष्ट्र गवर्नर को खत लिखकर राजभवन में नमाज़ पढ़ने की इजाज़त मांगी!

, ,

   

रजा एकेडमी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को एक पत्र लिखा है। जिसमें मुसलमानों के लिए राजभवन मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने की इजाजत मांगी गई है।

 

भारत न्यूज़ 24 पर छपी खबर के अनुसार, कुछ दिन पहले राज्यपाल कोश्यरी ने धार्मिक स्थलों को खोलने को लेकर महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखा था, जिस पर महाराष्ट्र की सियासत गर्मा गई थी।

 

हालांकि 5 दिन पहले उद्धव सरकार ने धार्मिक स्थलों को नई गाइडलाइन के साथ खोल दिया था।

 

पत्र में रजा एकेडमी ने राजभवन मस्जिद में मुस्लिमों को नमाज नहीं पढ़ने देने को लेकर नाराजगी जताई है। पत्र में एकेडमी ने लिखा कि राज्य में सभी धार्मिक स्थल खुल गए हैं, ऐसे में सभी में खुशी की लहर है।

 

इसके लिए वो सीएम, पुलिस और बीएमसी को धन्यवाद भी देते हैं। वहीं राजभवन के कर्मचारियों ने मुसलमानों को मस्जिद में जुमे की नमाज (शुक्रवार की नमाज) के लिए सिर्फ पांच से सात लोगों के साथ अंदर नमाज अदा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

 

ऐसे में वो राज्यपाल से निवेदन करते हैं कि वो कर्मचारियों को आदेश दें कि स्थानीय मुस्लिमों को लॉकडाउन से पहले की तरह नमाज अदा करने की अनुमति दी जाए।

 

आपको बता दें कि शुक्रवार को कोरोना वायरस के 5640 नए केस सामने आए थे। इसके बाद अब महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 17,68,695 हो गई है।

 

इसके अलावा 155 मरीजों की जान भी गई, जिसके बाद मौत का आंकड़ा अब 46,511 हो गया। फिलहाल अभी महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या 78272 है।

 

वहीं मुंबई की बात करें तो वहां पर शुक्रवार को 1031 नए मामले सामने आए, जबकि 12 की मौत हुई। जिसके बाद महानगर में संक्रमित मरीजों की संख्या 2,73,486 हो गई, जिसमें 10,639 लोगों ने जान गंवाई है।