देशभर में अर्नब गोस्वामी के खिलाफ़ ताबड़तोड़ प्राथमिकी दर्ज!

, ,

   

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर टीवी एंकर अर्णब गोस्वामी विवादों में आ गए हैं। उनके खिलाफ थानों में लगातार केस दर्ज कराए जा रहे हैं।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक डॉ. इरफान अंसारी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस रिसर्च विंग के चेयरमैन अजयनाथ शाहदेव ने भी गुरुवार को रांची के जगन्नाथपुर थाने में अर्णब के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई।

 

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बोकारो में शिकायत दर्ज कराई है।

 

इरफान अंसारी ने कहा कि पालघर हमले पर महाराष्ट्र सरकार के स्पष्टीकरण के बाद लगातार रिपब्लिक चैनल द्वारा सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया, वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

उन्होंने कार्यक्रम की सीडी भी थाने को सौंपी है। इरफान अंसारी ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी की जाए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एडिटर्स गिल्ड आफ इंडिया और इंडियन प्रेस काउंसिल रिपब्लिक टीवी चैनल पर प्रतिबंध लगाए।

 

इधर, कांग्रेस के कुमार राजा ने रांची और कांग्रेसी नेता फुरकान अंसारी की बेटी शबाना खातून ने देवघर के मधुपुर में अर्णब के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

 

जमशेदपुर में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, नेता फिरोज खान, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. पारितोष ङ्क्षसह, बिजेंद्र साहू, जगदीश महतो व रोहित पाल ने गुरुवार को टेल्को और मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया है।

 

महागामा विधायक दीपिका पांडेय ङ्क्षसह ने बुधवार की रात महागामा थाने में अर्णब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी तरह, कांग्रेस लेबर सेल के प्रदेश महासचिव राजन सिंह राजा ने खलारी थाने में बुधवार को अर्णब के विरुद्ध लिखित शिकायत पत्र दिया था।

 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर टीवी एंकर अर्णब गोस्वामी विवादों में आ गये हैं। उनके खिलाफ थानों में लगातार केस दर्ज कराया जा रहा है।

 

इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक डा. इरफान अंसारी ने भी रांची के जगन्नाथपुर थाने में अर्णब के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया।

 

उन्होंने कहा कि पालघर हमले पर महाराष्ट्र सरकार के स्पष्टीकरण के बाद लगातार रिपब्लिक चैनल द्वारा सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है एवं मामले को बढ़ा चढ़ाकर लाइव शो में पेश किया जा रहा है।

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ जिस प्रकार की आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया, वह सरासर गलत है।

 

इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कार्यक्रम की सीडी भी थाने को सौंपी है।

 

इरफान अंसारी ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी की जाए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एडिटर्स गिल्ड आफ इंडिया और इंडियन प्रेस काउंसिल रिपब्लिक टीवी चैनल पर प्रतिबंध लगाए।