भारत में कोरोना: 16 हजार से अधिक नये मामलें!

,

   

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,738 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,10,46,914 हुई।

नवजीवन पर छपी खबर के अनुसार, 138 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,705 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,51,708 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,07,38,501 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 46 हजार 914 हो गए हैं।

कुल एक लाख 56 हजार 705 लोगों की जान जा चुकी है। एक करोड़ सात लाख 38 हजार 501 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं।

देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 51 हजार 708 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 24 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 38 लाख 29 हजार 658 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,93,383 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.42 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.25 फीसदी है।