ट्रैक्टर रैली को डिस्ट्रैक्ट करने के लिए पाकिस्तान से 300 से अधिक ट्विटर हैंडलों का इस्तेमाल किया जा रहा है!

, ,

   

दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी पर संयुक्त किसान मोर्चा को सशर्त ‘किसान ट्रैक्टर परेड’ को अनुमति दे दी है।

न्यूज़ नेशन पर छपी खबर के अनुसार, दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से 3 जगहों के लिए ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति दी गई है।

जिसमें टीकरी बॉर्डर से नागलोई, नजफगढ़ तक 63 किमी का रूट, सिंघु बॉर्डर से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर तक 62 किमी रूट और गाजीपुर बॉर्डर से 46 किमी रूट तय किया गया है।

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सभी बिंदुओं पर बात हुई है। किसानों की इच्छा का सम्मानजनक हल निकलाने की कोशिश की गई है।

अधिकारी ने संवददाताओं से बाचतीत में कहा कि ट्रैक्टर रैली में अराजकता फैलाने के कुछ इनपुट मिले हैं। उन्होंने बताया कि रैली को डिस्ट्रैक्ट करने के लिए पाकिस्तान से 300 से अधिक ट्विटर हैंडलों का इस्तेमाल होने के इनपुट्स मिले हैं।

रैली में गड़बड़ी करने के लिए इन ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल हो सकता है।उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी कुछ दूर तक ही रैली करने की इजाजत दी है।

ट्रैक्टर रैली शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाएगी। अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के बाद ही ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने इसकी पुरी तैयारी कर ली है। इसके लिए हरियाणा पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस से भी बातचीत हुई है।