पाकिस्तान: एक और गैर- मुस्लिम लड़की से जबरन निकाह पढ़ाई गयी!

,

   

पाकिस्तान में गैर मुस्लिमाें के साथ अत्याचार बढते ही जा रहे हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू लड़की को अगवा कर जबरन उसकी शादी मुस्लिम पुरुष के साथ करा दी गई है।

वह लड़का इमरान खान की पार्टी का कार्यकर्ता है। गत दिनों एक सिख लड़की को अगवा कर मुस्लिम लड़के से शादी कर दी गई थी। पिछले एक हफ्ते में ऐसा यह दूसरा मामला है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, लड़की के पिता ने शिकायत में बताया कि उसकी लड़की बीबीए में पढती है। उसकी क्लास में पढ़ने वाले बाबर अमन और उसके साथी मिर्ज़ा दिलावर बेग ने उसे अगवा कर लिया।

मिर्ज़ा दिलावर बेग पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का सदस्य है, जो इमरान खान की पार्टी है। आरोप है कि लड़की को PTI कार्यकर्ता के घर सियालकोट ले जाया गया है, जहां उसे जबरन इस्लाम धर्म कुबूल करवाया गया और उसकी शादी बाबर अमन के साथ करवा दी गई।

रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने बाबर अमन के भाई को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि अभी लड़की और बाबर अमन का कुछ पता नहीं चल पाया है।

पाकिस्तान में ही ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत ने इस घटना की निंदा की है और लगातार हिंदु लड़कियों के साथ हो रही इस तरह की घटना को लेकर चिंता जताई।

ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत के जनरल सेक्रेटरी रवि द्वानी ने बताया कि हिंदुओं के लिए एक दुख की बात है, दो महीने के अंदर ये तीसरा केस है। हमें इस बारे में अब सोचना होगा, ऐसे बैठे रहने से कुछ नहीं होगा।