जानिए, कब से शुरु होगा मॉनसून सत्र?

, ,

   

संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से आरम्भ होने जा रहा है।कोरोना वायरस को देखते हुए संसदीय कार्य मंत्री संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक नहीं करेंगे। 

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, इस बार दोनों सदनों में सदन के नेता और विपक्ष के नेता को छोड़कर किसी भी अन्य सदस्य के बैठने की सीट निर्धारित नहीं की गई है।

 

समय की कमी की वजह से इस बार 18 दिनों तक निरंतर संसद चलेगी। कोराना और लॉकडाउन के कारण इस बार दो संसद सत्रों के बीच लगभग 6 महीनों का अंतर रहा है।

 

इस दफा लोकसभा और राज्यसभा दो पालियों में चलेंगीं, प्रति दिन सुबह 9 बजे से 1 बजे तक उच्च सदन का सत्र चलेगा, उसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक निचले सदन का सत्र चला करेगा।

 

बीच के 2 घंटे में संसद को सैनिटाइज करने का काम होगा। कोरोना वायरस के चलते संसद सत्र में हिस्सा लेने वाले सभी सांसदों, लोकसभा और राज्यसभा के कर्मचारियों को RT-PCR कोरोना जांच करानी होगी।

 

संसद के मानसून सत्र में विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को निशाने पर ले सकती है। जिन मुद्दों पर सदन में हंगामा हो सकता है, इनमें भारत-चीन सीमा गतिरोध, कोरोना की स्थिति, देश की चरमराती अर्थव्यवस्था और लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की स्थिति और फेसबुक को लेकर शुरू हुआ हालिया विवाद सबसे मुख्य हैं।

 

इन सभी मुद्दों पर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में लगा हुआ है। लॉकडाउन आरंभ होने के बाद यह पहला संसद सत्र है लिहाजा विपक्ष सरकार को घेरने के लिए कमर कस चुका है।