आपतिजनक विडियो पोस्ट को लेकर अभिनेत्री पायल रोहतगी गिरफ्तार

,

   

विवादित अभिनेत्री पायल रोहतगी को रविवार को राजस्थान पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे दिवंगत मोतीलाल नेहरू पर एक विडियो बनाने के मामले में राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद राजस्थान के बूंदी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता ने पायल रोहतगी के खिलाफ 10 अक्टूबर को पुलिस थाने में आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी।

पायल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर खुद के गिरफ्तार होने की भी सूचना दी। इसमें उन्होंने कहा, “राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया। ये वीडियो मैंने गूगल से मिली जानकारी के आधार पर बनाया था। अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता मजाक बन गया है।” पायल ने इस ट्वीट को गृहमंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया है।

https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1206074851276083200?s=20

जानकारी के मुताबिक, बूंदी के सदर थाना प्रभारी लोकेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में एक टीम शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंची थी। टीम तीन दिन से वहां डेरा डाले हुए थी। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें की पायल ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से स्वतंत्रता सेनानी पं. मोतीलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।