ज़ायरा वसीम ने लिखा- ‘कश्मीर लगातार परेशान हो रहा है’

, ,

   

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर चुकींएक्ट्रेसजायरा वसीम 7 महीने बाद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जायरा ने इंस्टाग्रामपर एक बार फिर लंबी पोस्ट की है।

 

 

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इस पोस्ट में उन्होंने आम कश्मीरी के हालातों का जिक्र किया है। जायरा ने लिखा है,“कश्मीर लगातार परेशान हो रहा है।

 

 

हमउम्मीद औरझल्लाहट के बीचझूल रहे हैं।हम ऐसी दुनिया में हैं जहां हमारी इच्छाएंऔर जिंदगियांकिसी और के नियंत्रण में हैं।

 

जायरा ने ट्विटर पर आखिरी ट्वीट 5 अगस्त को किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था- “यह भी गुजर जाएगा कश्मीर।”जिस पर एकयूजर ने लिखा था- “यह हुआ है और उम्मीद करता हूं आप सकुशल होंगी।” उस यूजरके सवाल का जवाब देते हुए लिखा- “खैर ऐसा नहीं हुआ।

 

 

 

 

कश्मीर में बढ़ती हताशा और निराशा के बीचशांति का एक झूठा दिखावा किया जा रहा है। हालांकि, मैंठीक हूं,अलहमदुलिल्लाह।” जायरा की बात करें तो करीब 7 महीने पहले उन्होंने फेसबुक पर एक लम्बी पोस्ट के जरिए धर्म के रास्ते पर चलने का निर्णय लिया था।

 

 

इस पोस्ट के बाद से वे न तो बॉलीवुड में एक्टिव थीं और न ही सोशल मीडिया पर। जायरा वसीम ने बॉलीवुड से नाता तोड़ने के पहले आमिर खान के साथ दंगल, द सीक्रेट सुपर स्टार में काम किया था।

 

 

वहीं जब वे बॉलीवुड से दूर हो रही थीं तब प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ उनकी फिल्म ‘द स्काय इज पिंक’ आने वाली थी। जिसमें जायरा ने मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी का किरदार निभाया था।