UP: महात्मा गांधी की मुर्ति को तोड़ा, मचा बवाल!

   

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के गांधी इंटर कॉलेज में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ने का मामला सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शरारती तत्वों ने बापू की प्रतिमा को इतनी बर्बरता से तोड़ा कि प्रतिमा से महात्मा गांधी का सिर क्षतिग्रस्त होकर गिर गया।

घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर नए सिरे से महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने और शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।

इस मामले पर एसपी अवधेश सिंह ने बताया कि मूर्ति को फिर से स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।