PICS & VIDEO: सोहा अली ख़ान ने रक्षा बंधन पर पतौदी परिवार की फोटो शेयर कर जीता दिल!

,

   

राखी का त्याहोर नजदीक है। बॉलीवुड सेलेब्स और स्टारकिड्स भी राखी की तैयारियों में जुट गए हैं। पिछले साल बॉलीवुड गलियारों से सामने आई राखी की तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा तैमूर और सारा अली खान के फोटो की रही थी।

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर की सारा अली और इनाया खेमू संग राखी सेलिब्रेशन फोटोज सबसे ज्यादा वायरल हुई थीं।

पिछले साल तैमूर को बड़ी बहन सारा अली खान ने राखी बांधी थी। राखी के दिन ट्रैडिशनल लुक में दिखे तैमूर की क्यूट तस्वीरें किसी का भी दिन बना दे। सौतेले भाई-बहन होने के बावजूद सारा-तैमूर की बॉन्डिंग और प्यार जबरदस्त दिखा।

सारा तैमूर को माथे पर तिलक लगाते हुए और राखी बांधते नजर आई थीं। तैमूर संग राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन लिखा था- “राखी का सेलेब्रेशन जारी है इस नन्हें शैतान के साथ।

सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि तैमूर ने उन्हें राखी पर क्या गिफ्ट दिया। सारा के कहा था, ”तैमूर के साथ रक्षाबंधन का त्योहार लाजवाब रहा। तैमूर ने मुझे राखी गिफ्ट में 51 रुपये दिए थे। ये ठीक है क्योंकि वो छोटा है।

सारा अली खान ही नहीं तैमूर अपनी बुआ सोहा अली खान की बेटी इनाया संग भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। पिछले साल तैमूर ने इनाया के साथ भी राखी सेलिब्रेट की थी।