इरफ़ान खान की फोटो शेयर कर दीपिका पादुकोण ने लिखा- ‘वायरस आ जाओ’

,

   

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन वो यादों में हमेशा जीवित रहेंगे। इरफान के निधन के बाद उनके साथी सेलेब्स और फैंस उनकी यादें शेयर करते रहते हैं।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इरफान खान के साथ एक वीडियो शेयर किया है और उसका काफी इमोशनल कैप्शन दिया है।

 

https://www.instagram.com/p/B_66-Ckjiur/?utm_source=ig_web_copy_link

 

इससे पहले दीपिका ने शुक्रवार को फिल्म पीकू के 5 साल होने पर इरफान को याद किया था। दीपिका ने शनिवार सुबह एक और वीडियो शेयर किया है, जिसका कैप्शन भावुक कर देने वाला है।

 

https://www.instagram.com/p/B_85GFyD8qn/?utm_source=ig_web_copy_link

 

दीपिका ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके इरफान और दीपिका लॉन टेनिस खेल रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो फिल्म की शूटिंग के दौरान निकाले गए आराम के कुछ वक्त का है, जब दीपिका और इरफान टेनिस खेल रहे हैं।

 

वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है- ‘वापस आ जाओ इरफान खान।’ दीपिका के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और वीडियो शेयर होने के दो घंटे में ही 21 लाख से ज्यादा व्यूज हो गए थे।

 

वहीं, फैंस भी कमेंट बॉक्स में लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दोनों की तारीफ भी कर रहे हैं। इससे पहले दीपिका पादुकोण ने पीकू के पांच साल होने पर एक इरफान के साथ एक कैंडिड फोटो शेयर की थी और इरफान को याद किया था।