पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव की शुरुआत किया!

, ,

   

साल 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष भी पूरे हो गए हैं।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी साबरमती आश्रम से अमृत महोत्सव की शुरुआत की और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के अंत में पीएम मोदी ने दांडी यात्रा को हरी झंडी दिखाई। ये कार्यक्रम 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी, जवाहन लाल नेहरू और सरदार पटेल का जिक्र किया और कहा कि इनके सपनों के भारत को बनाने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में ऐसे कई संघर्ष हैं, जिनका नाम आज नहीं लिया जाता है लेकिन हर किसी का अपना महत्व रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत की उपल्धियां आज सिर्फ हमारी अपनी नहीं हैं, बल्कि ये पूरी दुनिया को रोशनी दिखाने वाली हैं, पूरी मानवता को उम्मीद जगाने वाली हैं।

भारत की आत्मनिर्भरता से ओतप्रोत हमारी विकास यात्रा पूरी दुनिया की विकास यात्रा को गति देने वाली है।