रुस में बोले पीएम मोदी- ‘2024 तक भारत आर्थिक महाशक्ति बनेगा’

,

   

पीएम मोदी ने रूस दौर के आखिरी दिन गुरुवार को पांचवें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEF) के मंच पर पूरी दुनिया के सामने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया।

उन्होंने फोरम को संबोधित करते हुए कहा ‘भारत, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत 5 ट्रिलियन डॉलर का अर्थव्यवस्था बनने के लिए आगे बढ़ रहा है। साल 2024 तक भारत इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं ।

पीएम मोदी ने कहा ‘भारत और रूस के साथ आने पर विकास की रफ्तार को 1+1= 11 बनाने का मौका है। हाल ही में भारत के कई नेता यहां पर आए और कई विषयों पर चर्चा की।’

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, पीएम मोदी ने गुजराती और रूसी भाषा में अलविदा बोलकर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने भारत और रूस की समान संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि गुजराती में अलविदा नहीं, जल्दी मिलेंगे के लिए आवजो कहते हैं। इसी तरह रूस में अलविदा नहीं दसविदानिया कहते हैं।

पीएम मोदी ने कहा ‘भारत सरकार एक्ट ईस्ट मिशन पर काम कर रही है। यह हमारी आर्थिक कूटनीति को भी एक नया आयाम देगा। पूर्वी हिस्से में विकास के लिए भारत 1 बिलियन डॉलर का लाइन ऑफ क्रेडिट देगा।’