दिल्ली हिंसा: लखवीर सिंह पर दिल्ली पुलिस ने रखा 1 रुपये का इनाम!

,

   

गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।

दैनिक सवेरा पर छपी खबर के अनुसार, जिसके चलते अब दिल्ली पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है।

लक्खा पर उपद्रवियों का नेतृत्व करने और लाल किले पर झंडा फहराने के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप है। लक्खा तब से ही फरार है।

इससे पहले लक्खा ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किसानों नेताओं से कहा कि वो सरकार पर दबाव बनाए कि अभिनेता दीप सिद्धू और अन्य लोगों को रिहा कर दे।

उन पर से मुकदमे वापस ले ले। लक्खा ने कहा कि वो दीप के कई विचारों से सहमत नहीं है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी गलत है।