भारत- नेपाल बॉर्डर पर फायरिंग में एक भारतीय की मौत!

, ,

   

नेपाल पुलिस की गोलीबारी में एक भारतीय युवक के मारे जाने की खबर सामने आई है। पीड़ित युवक यूपी के पीलीभीत का रहने वाला है।

पीलीभीत के एसपी ने जानकारी दी है कि नेपाल गए तीन भारतीयों की किसी बात को लेकर नेपाल पुलिस के साथ भिड़ंत हो गई, पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो लोग वापस भारतीय सीमा की तरफ आ रहे थे , जिनमें एक तो लौट आया लेकिन दूसरे युवक का कुछ भी पता नहीं चल सका। यूपी पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यूपी पुलिस ने गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद एक व्यक्ति को गोली लग गई।

शख्स को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के वक्त उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 26 साल के गोविंदा के रूप में की गई है, पप्पू सिंह और गुरमीत सिंह नाम के दो लोगों के साथ वह नेपाल गया था।

साभार- टीवी 9 हिन्दी डॉट कॉम