हथरस डीएम को जल्द हटाया जाए- प्रियंका गांधी

, ,

   

हथरस गैंगरेप कांड में परिजनों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हाथरस के पीड़ित परिवार के अनुसार सबसे बुरा बर्ताव डीएम का था। उन्हेंं कौन बचा रहा है।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, उन्हेंं अविलंब बर्खास्त कर पूरे मामले में उनके रोल की जांच हो।

 

जब परिवार न्यायिक जांच मांग रहा है तब क्यों सीबीआई जांच का हल्ला करके एसआइटी की भी की जांच जारी है। हाथरस कांड पर प्रियंका गांधी का योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला जारी है।

 

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि हाथरस डीएम को कौन बचा रहा है। हमारी मांग है कि इतने बड़े मामले में तो हाथरस डीएम अविलंब बर्खास्त हों। डीएम की भूमिका की जांच हो।

 

पीडि़त परिवार के साथ सबसे बुरा बर्ताव डीएम का ही था, लेकिन उनको बचाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार कम से कम उस पीडि़त परिवार की बात तो सुने।