प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि वो जवाहरलाल नेहरू के क़रीबी साथी थे और आरएसएस के सख़्त खिलाफ थे।
सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। वह जवाहरलाल नेहरू के क़रीबी साथी थे और RSS के सख़्त ख़िलाफ थे। आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देख के बहुत ख़ुशी होती है, क्योंकि भाजपा के इस.. 1/2 pic.twitter.com/5yBAsN6VRz
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 31, 2019
ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरदार पटेल की जयंती पर बीजेपी के रन फॉर यूनिटी को लेकर एक ट्वीट किया है और कहा है कि सरदार पटेल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सख्त खिलाफ थे।
..ऐक्शन से दो चीज़ें स्पष्ट होती हैं:
1. उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है। तक़रीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे।
2. सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रुओं को भी नमन करना पड़ता है।
2/2— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 31, 2019
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि वो जवाहरलाल नेहरू के क़रीबी साथी थे और आरएसएस के सख़्त खिलाफ थे। सरदार पटेल की जयंती के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया।
#NewsAlert | #SardarPatel was strongly against RSS, glad BJP has adopted him: Priyanka Gandhi Vadra. | @_pallavighosh with more details pic.twitter.com/MgTVWNzigx
— News18 (@CNNnews18) October 31, 2019
उन्होंने कहा, ‘सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। वह जवाहरलाल नेहरू के क़रीबी साथी थे और आरएसएस के सख्त खिलाफ थे। आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देख के बहुत खुशी होती है।