6 फरवरी को पुरे देशभर में चक्का जाम करेंगे संयुक्त किसान मोर्चा!

, ,

   

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों का आंदोलन 68 दिन पूरे कर चुका है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, सोमवार शाम यानि आज संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा एलान किया है। 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा कि है कि 6 फरवरी को देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का राष्ट्रीय और राज्य मार्गों का चक्का जाम किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन (आर) के बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि 6 फरवरी को देशव्यापी आंदोलन होगा।

हम दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच सड़कों को जाम करेंगे।इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि सरकार बातचीत से इस समस्या का हल निकाले।

हम बातचीत के लिए तैयार हैं, किसान मोर्चा के जो 40 संगठनों की 40 सदस्यों की कमेटी है, उससे सरकार बात करे।

वहीं, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि सुधार बिलों की दृष्टि से जिन लोगों के मन में शंका है वो इस बजट से दूर हो जानी चाहिए।

इस बज़ट में MSP के प्रति प्रतिबद्धता भी जाहिर की है और APMC को सशक्त बनाने की दृष्टि से भी सरकार ने ध्यान रखा है।