CAA के खिलाफ लेफ्ट का भारत बंद, कई राज्यों में 144 लागू

   

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज लेफ्ट पार्टी ने भारत बंद का आवाहन किया है। लेफ्ट पार्टी के साथ सपा, राजद और कांग्रेस ने भी इस बंद का समर्थन किया है। वहीं कर्नाटक में धारा 144 लगा दी गई है। भारत बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा। बिहार के दरभंगा में CPI के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

भारत बंद का आवाहन

बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी इस बंद का व्यापी असर देखने को मिल रहा है। नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के विरोध में लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद बुलाई है। इस बंद में माकपा और भाकपा सहित सभी वामदल और मुस्लिम संगठन इस बंद का समर्थन कर रहे हैं।

लेफ्ट पार्टियों के इस भारत बंद को विपक्ष का भी समर्थन प्राप्त है। बताया जा रहा है कि लेफ्ट पार्टियों के इस भारत बंद को राजद, सपा, कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है। नागरिकता कानून के खिलाफ बुलाए गए इस बंद को बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई शहरों में 3 दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। बंद के दौरान प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के कई हिस्सों में बड़े प्रदर्शन की संभावना है। यूपी पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है और लोगों को अपने बच्चों को किसी भी सम्मेलन में शामिल न होने देने की सलाह दी गई है। पूरे यूपी में धारा 144 लगा दी गई है।

https://twitter.com/FarOutAkhtar/status/1207143874138910720?s=20

नागरिकता बिल के खिलाफ लेफ्ट ने भारत बंद बुलाई है। लेफ्ट पार्टियों का मार्च दोपहर में मंडी हाउस से शुरू होगा और शहीद पार्क तक जारी रहेगा। वहीं एक और मार्च लालकिले से शुरू होकर शहीद पार्क तक चलेगा। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में लेफ्ट पार्टियों का प्रदर्शन हो रहा है। वहीं जेएनयू में कन्हैया कुमार और उमर खालिद ने मशाल जुलूस निकाला।

कर्नाटक में कई इलाकों में धारा 144 बेंगलुरु में धारा-144 गुरुवार सुबह 6 बजे से शुरू होकर 21 दिसंबर की मध्यरात्रि तक तीन दिनों तक लागू रहेगी। इस दौरान किसी को भी विरोध प्रदर्शन करने, पटाखे फोड़ने या हथियार प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि इसका उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं यूपी पुलिस ने भी लोगों को किसी भी प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह दी है। पूरे यूपी में धारा 144 लगाई गई है।